वाराणसी, 16 अगस्त 2026।
रामनगर थाने का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा थाने पर उपस्थित फरियादियों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं जनसमस्याओं के संबंध में मौके पर ही SHO को आवश्यक निर्देश देते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान भाजपा की तेजस्वी मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह जी, मण्डल संयोजक भाजयुमो पंकज बारी जी, मनोज श्रीवास्तव , मंजू लता , दुर्गा सहित, संजय बारी, मनोज बारी, सुनील सिंह राजपूत, गणेश , अजय बारी, राहुल गुप्ता, बृजेश बारी, अंकित राय एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

सत्येंद्र बारी ने कहा—
“मेरी और हमारी सरकार की प्रथम प्राथमिकता है कि किसी भी व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए और उसे समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पूर्ण न्याय मिले। इसी संकल्प को मन में रखकर लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा हूँ।”
उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और उसकी शिकायत पर नियमानुसार तत्परता से कार्रवाई की जाए।












Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459