कंदवा
विकास खंड बरहनी के एक दर्जन समितियों मे दो समितियां तब से सुर्खियों मे हैं जब से यहां सचिव के रुप मे सुनील तिवारी की तैनाती हुयी है।दोनों समितियों पर ही विवाद क्यों है यह यहां यक्ष प्रश्न बनकर रह गया है।दोनों समिति के किसान सचिव के कार्यशैली से खिन्न हैं।आरोप है कि सचिव की मनमानी से बरहनी साधन सहकारी समिति पर उर्वरक रहते हुए वितरण नहीं हो पा रहा है।परेशान किसानों द्वारा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से शिकायत की गयी है।
विकास खंड बरहनी मे बरहनी व असना साधन सहकारी समिति पर सचिव के रुप मे सुनील तिवारी की तैनाती है।किसानों का कहना है कि यह वही सचिव हैं जिनके खिलाफ 2022 मे बिसौरी, व 2024 मे जगदीश सराय समिति का प्रभारी रहने के दौरान घालमेल व अनियमितता की शिकायत पर निलंबन की कार्यवाही हुयी थी। अब जब जनपद मुख्यालय के समीप से हटाकर बरहनी के दो समितियों का प्रभार दिया गया तो।
यहां सचिव व किसानों के बीच तालमेल ही नहीं बैठ रहा है।असना समिति से जुडे किसान धर्मेन्द्र सिंह, जयशंकर सिंह सहित अन्य द्वारा विभाग सहित सैयदराजा विधायक से सचिव के खिलाफ शिकायत की गयी।यहां तो उर्वरक वितरण के दौरान किसानों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए सचिव को बंधक भी बना लिया गया था।
सूचना पर जनपद से आए विभागीय अधिकारियों द्वारा जांचकर सचिव के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी। बीते दिनों बरहनी मे भी किसानों ने सचिव पर 27 बोरी डी एपी चोरी से बिक्री का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से जांच की मांग की गयी।
अब यहां हाल है कि किसानों व सचिव की तानातानी मे यहां उर्वरक का वितरण नहीं हो पा रहा है यहां किसान परेशान हैं लेकिन उनकी समस्याओं के प्रति शासन ,प्रशासन गंभीर नहीं है जिससे किसानों मे खिन्नता है। समस्या के समाधान की मांग है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437