मीरजापुर, 10 अगस्त 2026:
अपना दल (एस) की मीरजापुर जनपद की पांचों विधानसभाओं – मीरजापुर, मझवां, छानबे, मड़िहान और चुनार में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठकें संपन्न हुईं। सभी बैठकों का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने आगामी महीनों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने, ‘हर घर झंडा’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं व महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करना ही अपना दल (एस) की पहचान है। इसलिए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके समाधान के लिए तत्पर रहें। विधानसभा छानबे कि मासिक बैठक लालगंज जोन में मुसाफिर मौर्य के आवास पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी छानबे श्रीमती रेखा वर्मा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कोल उपस्थित रहे।
बैठक कि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल ने किया। बैठक का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य द्वारा किया गया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष उमेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच समसुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष विवेक मौर्य उर्फ गोलू, विधानसभा सचिव नीरज कोल, विधानसभा सभा सचिव धर्मेन्द्र पटेल,
विधानसभा कार्यसमिति सदस्य विनोद पटेल, जोन अध्यक्ष हलिया गुलाब बहादुर पटेल, सेक्टर अध्यक्ष कोठी राकेश बिंद, सेक्टर अध्यक्ष लहंगपुर स्वामी ओम प्रकाश पटेल, लल्लु पटेल, श्याम कुमार पटेल, सुरेन्द्र पटेल, राजेन्द्र पटेल, सियाराम पाल, मुनीब पटेल, बृजेश पटेल,आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनार की मासिक बैठक ग्राम मठना जमालपुर में अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बरून पटेल के आवास पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी डॉ नरेंद्र पटेल विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह पटेल व सूर्य प्रकाश पटेल उर्फ पप्पू पटेल मौजूद रहे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल, जिला महासचिव अमूल्य सिंह पटेल, जोन अध्यक्ष जमालपुर डॉक्टर हृदय नारायण पटेल, जोन अध्यक्ष नारायणपुर विकास पटेल, कमलेश सिंह, राहुल कुमार पटेल, रमाशंकर उर्फ मुनीलाल पटेल, युवा विधानसभा अध्यक्ष गौरव पटेल, अजय कुमार सिंह पटेल, सूरज पटेल, डॉ राजेश कुमार सिंह, लवकुश पटेल, अजीत कुमार, उमाशंकर, सुचित कुमार पटेल, अशोक पटेल आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नगर विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक अपना दल एस के वरिष्ठ नेता डॉ संतोष बिंद जी के सौजन्य से शुक्लाहा तहसील चौराहा स्थित मेदांता एण्ड समृद्धि मल्टी स्पेशियल्टी क्लीनिक पर संपन्न हुआ।अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल उपस्थित रहे।
संचालन विधानसभा महासचिव दीपक सिंह पटेल ने किया इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, वरिष्ठ पदाधिकारी महिला मंच पिंकी सिंह, नगर विधानसभा अभिभावक नमिता केसरवानी, वरिष्ठ पदाधिकारी महिला मंच पूनम सिंह, नगर विधानसभा उपाध्यक्ष अजय पटेल, नगर विधानसभा महासचिव दीपक सिंह पटेल, नगर विधानसभा महासचिव मनीषा सिंह, नगर विधानसभा सचिव राम सुन्दर सिंह पटेल,
नगर विधानसभा सचिव ज्ञानेश्वर हैहैयवंशी, नगर विधानसभा सचिव कृष्ण कुमार बिंद, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेणु भरतीया, नगर विधानसभा अध्यक्ष चिकित्सा मंच डॉक्टर हेमेंद्र कसेरा, जोन अध्यक्ष नगर दुर्गा प्रसाद केसरवानी, जोन अध्यक्ष कोन अर्जुन सोनकर, सेक्टर अध्यक्ष पूनम खत्री, सक्रिय सदस्य तीरथ सोनकर आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा मड़िहान की मासिक बैठक अहरौरा जोन के बनारसी पटेल विधान सभा उपाध्यक्ष के राइस मील पर संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता शालिक राम पटेल ने किया। मुख्य अतिथि रामबली पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह पटेल राष्ट्रीय सचिव सहकारिता व्यापार मंच अति विशिष्ट अतिथि अरूणेश सिंह प्रदेश सचिव सहकारिता मंच मौजूद रहे। संचालन महेश प्रसाद कोल के द्वारा किया गया। इस दौरान विधानसभा जोन सेक्टर बूथ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मझवां विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक अपना दल एस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम पटेल के सौजन्य से सिंचाई डाक बंगला मोहनपुर में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप मझवां विधानसभा प्रभारी अजीत पटेल विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा जोन सेक्टर बूथ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।







