आवेदक शशि चन्द्र मौर्य पुत्र चन्द्रभान सिंह नि0 अहरौरा डीह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 01.08.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई । आवेदक द्वारा बताया गया कि वह एक जन सेवा केन्द्र चलाता है एक व्यक्ति ने उसके खाते में 66,000/- रु. किसी अन्य व्यक्ति से मंगवाने की बात बताकर उसके साथ फ्राड किया गया ।
इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान आवेदक की पूरी धनराशि 66000/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया ।
खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरापुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
साइबर सेल टीम थाना अहरौरा-
1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष अहरौरा, मीरजापुर ।
2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, म0का0 महिमा उपाध्याय, रि0का0 अंकित अवस्थी, साइबर सेल अहरौरा ।










Users Today : 4
Users This Year : 24683
Total Users : 37276
Views Today : 6
Total views : 73314