रोहनिया
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर-चितईपुर स्थित कैंप कार्यालय पर कर्दमेश्वर मंडल द्वारा विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।कैंप कार्यालय से शुरू हुई
यह यात्रा कंचनपुर से चितईपुर चौराहा होते हुए पुनः कैंप कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के देशभक्ति नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम लोगों ने अपने देश की आन बान शान के लिए तथा बलिदानी वीर सपूतों की याद में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गयी।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू, श्याम भूषण शर्मा, संजीव सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पटेल, संजय सोनकर, विकास दुबे, रेखा चौहान, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, गोविंद दास गुप्ता, राजू वर्मा, धर्मेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अजीत यादव, रामचंद्र गौतम, रमेंद्र पटेल, अखिलेश उपाध्याय, धीरज मिश्रा, पार्षद मल्लू पटेल, विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 21
Total views : 73329