रोहनिया
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मिल्कीचक गांव के लोकप्रिय पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव का मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।राजाराम यादव ने सन 1971 से 1995 तक लगातार पांच बार ग्राम प्रधान का पद संभाला।अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे पूरे क्षेत्र में लोकप्रिय थे।
निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके दौरान ग्राम प्रधान पार्वती यादव,जिला पंचायत सदस्य ललित यादव, दर्शन यादव,सपा नेता सुधीर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग उनके आवास पहुंचे। सभी ने उनके व्यक्तित्व और समाज सेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व प्रधान राजाराम यादव के दो पुत्र भैयालाल यादव और कृष्ण कुमार उर्फ बबलू यादव हैं। उनकी शवयात्रा में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की भारी भीड़ शामिल हुई। परंपरानुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ बबलू यादव ने दी।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437