आपको पता होगा कि देवेन्द्र महतो जो भूख हड़ताल पर बैठे हैं वो कोई छात्र नहीं हैं वो दो बार चुनाव लड़ चुके हैं.तो छात्रों का पहनावा पहनकर कुछ लोग उनको भड़का रहे हैं। मुझे लगता है कि इसमें भाजपा का बहुत बड़ा रोल है। उनके आंदोलन को खत्म करने नहीं दे रहे हैं आपको पता होगा उस दिन जो प्रदर्शन हुआ था उसमें कई भाजपा के चेहरे उस भीड़ में देखें गए। जो वीडियो वायरल हुआ है.
तो हम वायरल वीडियो को देखकर ही हम कह रहे हैं। छात्र चाहते हैं कि उनकी बाते सुनी जाए और आंदोलन खत्म हो लेकिन उस आंदोलन को खत्म होने नहीं दिया जा रहा है वे(भाजपा) चाहते हैं कि ये माहौल बना रहे। देश के दूसरे राज्य जैसे गुजरात में कुछ दिन पहले पेपर लीक हुआ और ओडिशा में भी पेपर लीक हुआ।
वहां पर भाजपा की सरकार है और भी कई राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं लेकिन इस पर क्यों नहीं वो नेता बात करते हैं वो सिर्फ झारखंड के पीछे पड़े हुए हैं। जबकि झारखंड में भाजपा की सरकार के समय JPSC में इतनी गड़बड़ियां हुई थीं उसके अभी तक परिणाम नहीं आए हैं.











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438