भाजपा गोपीगंज मंडल के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के दौरान नगर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई।
चौरा माता मंदिर से डीजे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा मे शामिल लोग ‘भारत माता की जय’,वंदेमातरम,वीर बलिदानी अमर रहे,स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे आदि नारों के साथ नगर में भ्रमण के उपरांत शहीद स्मारक पर पहुच कर माल्यापर्ण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,डा.आनन्द मिश्रा,बृजेश गुप्ता,संतोष मोदनवाल,वीरेंद्र पांडेय,रमेश पांडेय व अन्य शामिल रहे।
इसी क्रम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही से विधायक दीनानाथ भास्कर ने बच्चों के साथ में तिरंगा यात्रा निकाली गई, रैली गोपीगंज मीरजापुर रोड रोड होते हुए शहीद स्मारक पर पहुच कर समाप्त हुईl
यात्रा मे पुष्पा अग्रवाल, उदय कुमार पाल, अखिलेश कुमार, नीलम मिश्रा, शिवम अग्रवाल आदि रहेl











Users Today : 2
Users This Year : 24730
Total Users : 37323
Views Today : 3
Total views : 73462