शहाबगंज
मंगलवार को नवागत थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने शहाबगंज थाने पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने थाने के रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर जिम्मेदारी संभाली।
अरुण प्रताप सिंह इससे पहले बलुआ थाने के प्रभारी थे। 2015 बैच के पुलिस अधिकारी सिंह वाराणसी के दानगंज चौकी प्रभारी, मिर्जापुर डीआईजी पीआरओ और इलिया थानाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पुलिस सेवा के साथ उनकी साहित्य और कविता में भी रुचि रही है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, शहाबगंज के पूर्व थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।







