संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व मे बिछिया धरने स्थल पर चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितक़ालीन धरने का 29 वां दिन है.
किसानों ने विंध्य एक्सप्रेसवे क़ो लेकर बिछिया धरने स्थल पर 58 गांव के किसानों के साथ साथ उससे प्रभाव पड़ने वाले किसानों ने एक बड़ी पंचायत की. मोर्चे क़ो चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने दिल्ली से मोबाइल पर सभा क़ो सम्बोधित किया. उन्होंने कहा की जिले मे पहले ही बहुत से राजमार्ग है. इस परियोजना की कोई जरूरत नहीं है.
इससे धान का कटोरा समाप्त हो जाएगा. ये योजना चंदौली के लिए अभिशाप साबित होगा. सैय्यदराजा विधान सभा के विधायक सुशील सिंह ने हर सम्भव मदद देने की बात कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से वार्ता कर मुख्यमंत्री महोदय से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा.
धरने क़ो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायाण राजभर ने मोर्चे क़ो समर्थन देते हुवे कहा कि पार्टी किसानों के साथ है. मोर्चे के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों ने मांग किया कि जबतक बोर्ड का गठन कर एलाइनमेन्ट तैयार कर किसानों से वार्ता नहीं हो जाता तबतक अधिग्रहण की कार्यवाही क़ो स्थगित किया जाय.
उपजिलाधिकारी सदर ने कहा कि किसानों के मांग पत्र पर वरिष्ठ अधिकारियो से वार्ता कर सुचित कर दिया जाएगा. प्रशासन ने किसानों के साथ दूरब्यवहार किसान. जगह जगह बैरेकेटिंग कर किसानों क़ो रोका गया. धरने स्थल पर बार बार एनाउंसमेंट के बाद भी पानी, मोबाइल टायलेट और मेडिकल टीम उपलब्ध नहीं करवाई गयी.
इसको लेकर किसानों मे आक्रोश दिखा. संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 दिन का समय प्रशासन क़ो दिया. पंचायत मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धिनाथ पटेल, महासचिव प्रहलाद और जिला अध्यक्ष मिर्ज़ापुर कंचन सिंह फ़ौजी के साथ पूर्व कैबिनेट राज्य मंत्री राकेश मौर्या सतीश सिंह चौहान श्रवण मौर्या अशोक सिंह रामनारायण यादव
सोनू सिंह इमिलिया राम जनम मौर्या महेन्द्र श्रीवास्तव राम प्यारे छोटे लाल यादव बिजेंद्र यादव अवधेश प्रधान पूर्व सैनिक बाबू लाल यादव आदि ने सम्बोधित किया. पंचायत की अध्यक्षता महेश्वर सिंह और संचालन श्रवण मौर्या ने किया.










Users Today : 6
Users This Year : 24685
Total Users : 37278
Views Today : 8
Total views : 73316