थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को भावभीनी विदाई, व्यापारियों व नागरिकों ने कार्यकाल को सराहा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया से विदा हुए थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, व्यापारियों ने कहा- लंबे समय तक याद रहेगा कार्यकाल

चकिया, चंदौली

चकिया कोतवाली के थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के मुगलसराय स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारियों, पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।

समारोह में मुश्ताक अहमद खान ने कहा कि अर्जुन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान साफ-सुथरी एवं निष्पक्ष कार्यशैली, संवेदनशील व्यवहार और कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता से लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया।

वैश्य समाज नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल ने कहा कि व्यापारियों के साथ अर्जुन सिंह का व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक और सम्मानपूर्ण रहा। उनके स्थानांतरण से चकिया में उनकी कमी महसूस होगी। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान व्यापारी नेता राकेश मोदनवाल, सदर मुश्ताक अहमद खान,वरिष्ठ पत्रकार शीतला राय, समाजसेवी शुभम मोदनवाल, पूर्व सभासद अनिल केशरी, सुनील यादव, दीपक चौहान, राजन साहू, सभासद रवि गुप्ता, मनीष जायसवाल,अरविंद मोदनवाल, ,विष्णु जायसवाल, अंकित मद्धेशिया, नीरज गुप्ता, आसिफ नवाज , रोहित साहू, अनुराग जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई