ब्रेकिंग वाराणसी:
वाराणसी चोलापुर थाना पुलिस ने हत्या के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय सिंह और विशाल सिंह निवासी चोलापुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों को 27 अगस्त को करीब 11:20 बजे ग्राम हरियाडीह से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हंसिया (दाती) बरामद हुई है।
थाना चोलापुर पर मु.अ.सं. 351/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







