दिनांक 10.08.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं अवैध खनन/परिवहन की रोकथाम के दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर ग्राम रूपचंदपुर स्थित कल्याण मंडप के पास बगीचे में अवैध रूप से मिट्टी खनन/परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर 01 ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के मय ट्रॉली, जिसमें मिट्टी लदी हुई थी, पाया गया। पुलिस को देखकर उक्त ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर एक अन्य मोडिफाइड ट्रैक्टर, जिसे लोडर के रूप में उपयोग किया जा रहा था, भी मौजूद मिला।
मौके पर उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को उक्त वाहनों का स्वामी बताया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुरेन्द्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी ग्राम लखनपुर, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा खनन एवं मिट्टी के परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहनों को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सुरेन्द्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी ग्राम लखनपुर, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी/सीज वाहनों का विवरण-
1. 01 अदद ट्रैक्टर मय ट्रॉली, जिसमें मिट्टी लदी हुई थी।
2. 01 अदद मोडिफाइड ट्रैक्टर मय लोडर, जिसमें मिट्टी लदी हुई थी।
दोनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. पंकज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 विजय कुमार, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।







