मीरजापुर
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः04.08.2026 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा निजी/प्राइवेट फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी ।
उक्त के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-184/2026 धारा 69 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः06.08.2026 को अपराध निरीक्षक रामप्रीत यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर रानी बाग नहर पुलिया चौराहा के पास से नामजद अभियुक्त मनीष पटेल उर्फ चन्दू पुत्र रामवृक्ष पटेल निवासी डेहरी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।









Users Today : 33
Users This Year : 24761
Total Users : 37354
Views Today : 53
Total views : 73512