अज्ञात बस ने कार में मारी टक्कर, इलाज के दौरान कार सवार की मौत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशुनदेवपुर स्थित राधास्वामीधाम आश्रम के पास देर रात अज्ञात बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार 58 वर्षीय रामचंदर यादव निवासी समही,रजपुतानी ,ज्ञानपुर की जहा मौत हो गई वहीं कार चालक भोलानाथ विश्वकर्मा घायल हो गए , हालांकि वह मामूली रूप से घायल बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार रामचंदर यादव अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे।

देर रात जैसे ही कार किशुनदेवपुर स्थित राधास्वामीधाम आश्रम के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही अज्ञात बस ने कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार रामचंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल रामचंदर यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात बस की तलाश सहित आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

बताया जाता है कि मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई