प्रयागराज पुलिस के मुताबिक,आरोपी ने बताया कि वह वाराणसी के नदेसर क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी दो बेटियां हैं। उसने इशारों इशारों में बताया कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध थे। समझाने के बावजूद वह नहीं मानी और शाहगंज में रहने वाले एक युवक के संपर्क में भी रहती थी।
आरोपी के अनुसार, 3 अगस्त को उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकलकर शाहगंज पहुंच गई। बाद में उसने वीडियो कॉल कर अपनी मौजूदगी भी दिखाई। इससे गुस्साए आरोपी ने रात में शाहगंज पहुंचकर उस कमरे में प्रवेश किया,जहां उसकी पत्नी मौजूद थी।
उसने खाना बनाने वाले छोटे गैस सिलेंडर से पहले पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर कमरे में मौजूद युवक और उसकी पत्नी की भी सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।









Users Today : 35
Users This Year : 24763
Total Users : 37356
Views Today : 57
Total views : 73516