दिनांक 03.08.2026 को थाना सिंधोरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रामबाबा मंदिर, थाना सिंधोरा क्षेत्र में दो व्यक्ति महिलाओं/युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां (फब्तियां) कर उन्हें असहज एवं परेशान करते हुए पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) शाहिल पुत्र मुस्तकिन शेख, निवासी हासिमीनगर, नरहर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष तथा (2) नाजिम पुत्र नासिम, निवासी बबुआ, जनपद कैमूर, बिहार, उम्र लगभग 26 वर्ष बताया।
उक्त प्रकरण में थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 146/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-
* शाहिल पुत्र मुस्तकिन शेख, निवासी हासिमीनगर, नरहर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष।
* नाजिम पुत्र नासिम, निवासी बबुआ, जनपद कैमूर, बिहार, उम्र लगभग 26 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
* म0उ0नि0 पुनीता सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
* म0का0 नेहा मिश्रा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
* म0का0 कमोलिका, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
* का0 धर्मेन्द्र कुमार रजक, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320