एसीपी रोहनियां अवधेश विश्वकर्मा ने आज अपने सर्किल के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ गश्त किया
गश्त के दौरान शराब की दुकान के आसपास खुले में मदिरापान कर रहे लोगों को खदेड़ दिया गया और दुकानदारों को दुकान के आसपास शराब ना पिलाने हेतु सख्त ताकीद की गई
सर्राफा व्यवसायियों की दुकान के कैमरे को चेक किया गया और दुकानदारों को हमेशा कैमरे को चालू हालत में रखने और मेंटेनेंस की महत्ता के बारे में भी समझाया गया।







