वाराणसी गोमती जोन पिंडरा सर्किल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाले तेज तर्रार एसीपी प्रशांत सिंह अपनी सख्त कार्यशैली से कमिश्नरेट में छाए हुए हैं। थाना बड़ागांव के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
थाना बड़ागांव में अर्दली रूम किया गया लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई |उनकी इस निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। एसीपी प्रशांत सिंह ने स्पष्ट किया है कि जनता को त्वरित न्याय दिलाना और अपराध मुक्त समाज का निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी इस जन-हितैषी और दबंग छवि से क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।







