प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कनविक्शन” के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा निरंतर समीक्षा और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना सिगरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 0559/2021 धारा 376एबी भादवि व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में दिनांक 01.08.2026 को मा0 न्यायालय अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)-
03, वाराणसी द्वारा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त निसार अहमद पुत्र मुमताज, निवासी फातमान लल्लापुर, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹ 1,00,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त को सजा दिलाने में कमिश्नरेट वाराणसी के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।







