दरअसल, लोक सभा में गृह मंत्री अमित शाह ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2026’ पेश करेंगे. इस बिल का मकसद पूरे भारत में जन्म-मृत्यु के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाना और फर्जी कागजात पर रोक लगाना है. इस नए कानून के लागू होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र आपके जीवन का सबसे जरूरी और इकलौता मुख्य दस्तावेज बन जाएगा.







