मिर्ज़ापुर
थाना लालगंज क्षेत्र स्थित कुशियारा फॉल में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को पुनः चलाए गए खोज अभियान के दौरान पानी में उतराया हुआ शव बरामद हुआ।
मृतक की पहचान जयकुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी कलना गहरवार, थाना विंध्याचल, जनपद मिर्ज़ापुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है







