जनपद मीरजापुर के थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में दिनांक 29.07.2026 को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार आदि राज्यों से लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं मेला के शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर ड्युटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । मेला में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन एवं 14 सेक्टर में विभाजित कर जोन एवं सेक्टर में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की देख रेख में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।
आश्रम परिसर, दर्शन मार्ग, भण्डारा स्थल, पार्किंग स्थलो, प्रमुख सम्पर्क मार्गों तथा सिद्धनाथ दरी क्षेत्र सहित सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानो पर विशेष सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की गई है । भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीना, क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार विजय शंकर सिंह मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।










Users Today : 6
Users This Year : 24685
Total Users : 37278
Views Today : 8
Total views : 73316