थाना शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह ने पुलिस टीम एवं स्थानीय पार्षद संदीप रघुवंशी के साथ चौकी के सामने स्थित राजनारायण पार्क में
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कराया गया।







