वाराणसी
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कैंट पुलिस ने फूलवरिया चौकी परिसर में पौधारोपण किया।
इस दौरान एसीपी अपूर्व पाण्डेय, थाना प्रभारी राज किशोर पाण्डेय, चौकी प्रभारी फुलवरिया दीक्षा पाण्डेय सहित चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।







