वाराणसी
आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत थाना सिगरा पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आज रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नंबर 61 के पास रेहड़ी-ठेला व्यवसायियों के साथ संवाद बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र ने की। उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की कि मेले के दौरान कांवड़ियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण
यातायात बाधित न हो.ठेले-रेहड़ी सड़क पर इस प्रकार न लगाएं जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो। पारदर्शी रेट लिस्ट सभी विक्रेता अपने सामान की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। इससे किसी को कोई भ्रम न हो।
सहायता के लिए संपर्क रेट लिस्ट पर थाना सिगरा का हेल्पलाइन नंबर अंकित किया जाए, ताकि किसी समस्या की स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। पहचान सुनिश्चित विक्रेता का नाम और मोबाइल नंबर भी रेट लिस्ट पर अंकित रहे।
स्वच्छता पर जोर. अपने ठेले के आसपास स्वच्छता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। इंस्पेक्टर शिवाकान्त मिश्र की सराहनीय पहल लगातार दिखती है इंस्पेक्टर शिवाकान्त मिश्र ने कहा कि कांवड़ मेला हमारी आस्था का प्रतीक है। पुलिस और व्यवसायी मिलकर इसे सुव्यवस्थित और यादगार बनाएंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करने वाले व्यवसायियों को हर संभवसहयोग दिया जाएगा।
उनके मृदु व्यवहार और संवाद के तरीके की व्यवसायियों ने भी खुले मन से सराहना की। व्यवसायियों ने आश्वासन दिया कि वे पुलिस के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करेंगे।
पुलिस टीम पूरे मेले के दौरान नियमित गश्त कर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करेगी पुलिस.







