वाराणसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर काशीवासियों के लिए ‘काशी द्वार’ (गेट नंबर 4-B) के माध्यम से विस्तारित ‘सुगम दर्शन’ मार्ग की स्थायी व्यवस्था लागू होने पर विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के सदस्यों व पदाधिकारियों रमेश तिवारी, डा.पवन शुक्ला, भानु मिश्रा, सुनील शर्मा “मुंशी”, सिद्धार्थ भारद्वाज, प्रतीक , महेश , मनोज प्रजापति, विष्णु कसेरा ने शुक्रवार को दक्षिणी के विधायक डा.नीलकंठ तिवारी का उनके आवास पर फूल माला व अंगवस्त्र से स्वागत किया।

वाराणसी दक्षिणी के विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की और स्थानीय निवासियों को यह सुविधा दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायी। इस नई व्यवस्था के तहत, स्थानीय काशीवासी अब अपने पहचान पत्र दिखाकर प्रतिदिन सुबह 4:15 बजे से रात 10:45 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।











Users Today : 55
Users This Year : 24829
Total Users : 37422
Views Today : 93
Total views : 73622