सिगरा में शराब माफियाओं की खैर नहीं, इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के एक्शन से ओवररेट बिक्री का खेल बेनकाब!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

सिगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडल शॉप बंद होने के बाद ऊंचे दामों पर शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से शराब बेचकर मुनाफाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयानगरम मार्केट क्षेत्र में मॉडल शॉप बंद होने के बाद कुछ लोग निर्धारित समय के पश्चात ग्राहकों को अधिक कीमत पर शराब बेच रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर की खेप भी बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दुकान बंद होने से पहले शराब की बोतलों को अलग स्थान पर छिपा देते थे और देर रात अधिक कीमत वसूलकर उनकी बिक्री करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिगरा पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध शराब की बिक्री, कालाबाजारी और तस्करी जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।