वाराणसी।
गोमती जोन के अपर पुलिस उपायुक्त नृपेंद्र कुमार ने बाबतपुर कार्यालय में जोन के सभी विवेचकों की समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना वजह किसी भी विवेचना को लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार ने विवेचकों और थाना प्रभारियों को घटनास्थल का अनिवार्य निरीक्षण, केस डायरी का नियमित अद्यतन तथा ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से SID जनरेशन समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
आगामी श्रावण मास को देखते हुए एडीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने, यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग करने और नियमित पैदल गश्त बढ़ाकर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के आदेश दिए।
बैठक के दौरान एडीसीपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाकर जनता को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।










Users Today : 9
Users This Year : 24688
Total Users : 37281
Views Today : 16
Total views : 73324