चन्दौली मुगलसराय
शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पार्टी कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई, बैठक में 7 जुलाई को होने वाले चंदा चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम की सफलता के तैयारी पर, चढ़ावा चोरों के खिलाफ जांच, राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे छात्रों की गूंज से संबंधित कार्यक्रम व आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के बाबत बूथ के मजबूती पर चर्चा की गई,
बैठक में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कलई खुल चुकी है जनता भाजपा के कृत्यों पर थू थू कर रही है, जनता को अब पूरी तरह समझ में आ गया भाजपा सिर्फ बेचने और लूटने का काम कर रही है धर्म की आड़ में भाजपा ने एक तरफ तो जनता को छलने का काम किया
वहीं भाजपा ने भगवान को भी नहीं छला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद की नजर लगाए देख रही है, भाजपा सरकार ने छात्रों व नौजवानों के भविष्य के साथ निरंतर खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को चुनने को बेताब है उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को कांग्रेसजन भाजपा की कलई खोलने का काम करेंगे
बैठक में सर्वश्री दयाराम पटेल, हमीर शाह जायसवाल, बृजलाल तिवारी,दिलीप पाल, रमेश पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, उमेश चौहान, संतोष यादव, मुकीम खान, रब्बानी शाह, मुन्नी पटेल, रुपेश चौहान, कन्हैया मोदनवाल, संजय जायसवाल, मनोज यादव, देवेश महाराज, अजय माली आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437