सलमान खान पिछले 10 साल से विदेश में गल्फ कंट्री में मेहनत कर रहे थे।
सलमान ने भी वहाँ दिन-रात खून-पसीना बहाया, खूब रुपया कमाया और ईमानदारी से अपनी बीवी को भेजता रहा। उन्होंने लगभग 60 लाख रुपये घर भेजे थे।
अब जब 10 साल बाद सलमान वतन लौटे, तो अपनी बीवी से रुपयों का हिसाब मांगा।लेकिन बीवी ने उन्हें कुछ नहीं दिया। बाद में सलमान को पता चला कि बेगम और साले ने मिलकर उनके सारे पैसों से अपने नाम पर जमीन खरीद ली है।
जब सलमान ने अपना रुपया मांगा तो उन्हें डराया-धमकाया गया और बोला गया कि चुप रहो, मुंह खोलोगे तो परिणाम बुरा होगा।जिस बीवी के लिए सलमान दूसरे देश गए, पाई-पाई कमाकर भेजा, उसी ने उन्हें दगा दे दिया।
आज सलमान न्याय के लिए फतेहपुर के एसपी साहब के पास आवेदन दिए हैं इंसान भरोसा करे तो आखिर किस पर करे?







