भरत तिवारी एनकाउंटर में नामजद आरोपी SDPO राजेश शर्मा को नयी पोस्टिंग मिलने चिराग पासवान ने नाराजगी जताई है और कहा है की इस मामले में वह सरकार से बात करेंगें, भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान ने भरत तिवारी के फोटो पर घुटनों के बल बैठ का फूल चढ़ाया और श्रधांजलि दी
बाद में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा की ‘जिन अधिकारियों पर भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगे हों, उन्हें नयी पोस्टिंग दे कर पुरस्कृत करने जैसा संदेश नहीं जाना चाहिए, मैं सरकार से बात करूंगा,
जिस तरीके से भरत तिवारी की मौत हुई, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था और किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है’ कल ही चिराग पासवान गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर बिहार लौटें हैं, जहाँ उन्होंने भरत तिवारी के एनकाउंटर की जानकारी दी थी।







