आजमगढ़।
जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष निरीक्षक और उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) स्तर के 11 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल में सिधारी, जीयनपुर, देवगांव, महराजगंज, पवई, तरवां, बरदह, रानी की सराय और कप्तानगंज जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विनय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर से सिधारी भेजा गया है, जबकि राजीव कुमार मिश्र को सिधारी से जन शिकायत प्रकोष्ठ स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात संजय कुमार सिंह को जीयनपुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

उपनिरीक्षक चन्द्रदीप कुमार को तरवां से बरदह और राजीव कुमार सिंह को बरदह से तरवां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक विमल प्रकाश राय को देवगांव से रानी की सराय तथा उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को रानी की सराय से देवगांव भेजा गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक अनुराग कुमार को महराजगंज से कप्तानगंज, उपनिरीक्षक जय प्रकाश को कप्तानगंज से महराजगंज, उपनिरीक्षक मनीष पाल को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पवई का थानाध्यक्ष तथा निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को पवई से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।







