समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की पत्नी एवं लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने अपने परिवार के साथ काशी पहुंचकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रातःकाल आयोजित प्रसिद्ध मंगला आरती में सहभागिता कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
इस अवसर पर श्रीमती डिंपल यादव ने भगवान शिव से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रदेश एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की कामना भी की।
मंगला आरती के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था व्यक्त की और इस विशेष अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बाबा की मंगला आरती में सांसद डिंपल यादव के साथ मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी के यूथ के नेता तनुज पांडेय और अधिवक्ता नितेश सिंह साथ रहे.









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536