वाराणसी न्यूज:-
पितर कुंडा स्थित जिला कैम्प कार्यालय पर संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल्ला खान की प्रेस वार्ता हुई।
जिसमें नगर निगम द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है। कि बनारस शहर से मीट मांस मुर्गा व्यवसाय को शहर से बाहर किया जाएगा और यह एक पक्षीय कार्य है। जो लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को व्यवसाय को समाप्त करना है और इससे जुड़े हुए बड़े-बड़े उद्योगपतियों के व्यवसाय को बढ़ाना है जबकि मीट मांस व्यापार के लिए पहले से पुराने कानून बने हुए हैं जिसका पालन करना चाहिए नगर निगम को उसे कार्य को ना करके यह दुकानों को शहर से बाहर करने का प्रयास कर रहा है
नगर निगम द्वारा 6 जून 2026 को मुर्गा मीट मछली की दुकानों को नगर क्षेत्र से बाहर करने का नगर निगम द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है यद्यपि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 -1 (G) के तहत जीविकोपार्जन हेतु रोजगार एवं व्यापार करने की स्वतंत्रता प्राप्त है। और अनुच्छेद 21 के तहत गरिमा पूर्ण जीवन एवं अपनी पसंद का भोजन करने का अधिकार प्राप्त है जिसे नगर निगम द्वारा प्रभावित किया जा रहा है।
हमारी प्रमुख मांगे निम्न है
1: आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि मांस मछली की दुकानों को शहर से बाहर विस्थापित करने के एकतरफा निर्णय को वापस लिया जाए।
2: विस्थापित करने के बजाय शहर के भीतर पहले से संचालित मांस मछली की मंडियो और दुकानों को नियमित किया जाए।
3: मांस मछली विक्रेताओं को स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनियमन )
अधिनियम 2014 के तहत संरक्षण प्रदान किया जाए।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे, सरोज शर्मा, डॉ जीतेन्द्र कुमार, आकिब खान, बजले रहीम मौजूद रहे








Users Today : 11
Users This Year : 24785
Total Users : 37378
Views Today : 21
Total views : 73550