मथुरा उत्तर प्रदेश वृंदावन, ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जून 2026 को श्री जगन्नाथ मंदिर, जगन्नाथ घाट, ज्ञान गुड़ड़ी, वृंदावन में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं श्री सुभद्रा जी की पारंपरिक स्नान यात्रा एवं महाअभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम शाम 5 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा।

इस अवसर पर भगवान का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, विभिन्न पवित्र नदियों के जल, औषधियों, जड़ी-बूटियों तथा फलों के रस से सहस्रधारा द्वारा महाअभिषेक किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व का वर्णन ब्रह्म पुराण में मिलता है तथा ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान के महाअभिषेक के दर्शन का विशेष आध्यात्मिक महत्व माना गया है।
महाअभिषेक के पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ गणेश स्वरूप धारण कर विश्राम गृह में विराजमान होंगे। इस अवधि में श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं होंगे और भगवान की सेवा-पूजा स्कन्द पुराण में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न होगी। परंपरा के अनुसार अत्यधिक स्नान के कारण भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं और विश्राम करते हैं।







