चहनियां
स्टंटबाजी के चक्कर मे दो युवतियों का जीवन नरक बन गया है । पिछले दिनों स्टंटबाजी करते दो मनबढ़ युवक सवार ने दो युवतिया 25 वर्सीय दीपा और 22 वर्सीय शालू को इस कदर चोटिल कर दिया कि आज भी महंगा इलाज कराकर माली हालत में पहुंच गयी। गरीबी के इस दौर में इलाज कराना इनके लिए असम्भ है । ऐसे स्टंटबाज युवकों पर अंकुश लगाने की क्षेत्रवासियों ने मांग किया है ।
सोनहुला गांव की रहने वाली शालू और दीपा 18 जून 2026 को सोनहुला अपने घर से बाजार जा रही थी । बलुआ की तरफ से दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी बाजी करते हुए दोनो बच्चियों को चहनियां वाया बलुआ मुख्य मार्ग पर खण्डवारी में पीछे से धक्का मार दिया । एक बच्ची दीपा सड़क किनारे जर्जर,खुली नाली में जा गिरी और शालू गाड़ी के साथ घसीटते हुए कुछ दूर गयी ।
स्थानीय लोगो ने शोर मचाया तो बाइक रोक दी । दोनो को गभीर चोट आयी । घटना से दोनो को सिर,सीना,पैर आदि जगहों पर गम्भीर चोट आयी है । दोनो का इलाज घटना के दिन से आज तक आईसीयू में चल रहा है । कुछ हद तक ठीक होने पर दीपा को घर लाकर इलाज करा रहे है । इनका परिवार निहायत गरीब है । पिता किसी प्रकार से मेहनत मजदूरी घर परिवार चलाते है । लड़की के बुआ के लड़के राजू विश्वकर्मा किसी प्रकार से वाराणसी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे है ।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







