मीरजापुर |
विगत कुछ दिनों में हुई अग्निकांड दुर्घटनाओं की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तथा शासन के निर्देशानुसार मंडलीय जिला चिकित्सालय में अग्नि शमन विभाग एवं मंडलीय जिला चिकित्सालय के सुरक्षा कर्मियों के द्वारा एक फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई । इस फायर मॉक ड्रिल में यह दृश्य दिखाया गया कि यदि चिकित्सालय वार्ड में दुर्घटनावष किसी जगह आग लगती है

तो रोगी की किस तरह से आपातकालीन निकासी की जानी चाहिए और घने धुएं में आग पर किस तरह से काबू पाना चाहिए । इस मॉक ड्रिल के उपरांत फायर सेफ्टी ऑफिसर अनिल के द्वारा आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रों के उपयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस मॉकड्रिल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय जिला चिकित्सालय, चिकित्सा अधीक्षक , अस्पताल प्रबंधक, नर्सिंग कर्मचारीयों सहित सफाई कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया ।







