जौनपुर
जनसेवा और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश पर जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया से जुड़े जमीनी मामलों को लेकर राष्ट्रीय सचिव खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुरेश कुमार शर्मा ने थाना जलालपुर पहुंचकर संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली और पुलिस विभाग के सहयोग से लंबित मामलों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की।
इस दौरान पुलिस प्रशासन और संगठन के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला, जिससे आमजन में विश्वास का संदेश गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान और न्याय दिलाना ही उसकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेश गौतम, नरेंद्र गिरि, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया एवं सदस्य डॉ. संतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हमेशा गरीब, वंचित और आम जनता की आवाज बनकर उनके हितों के लिए कार्य करती रहेगी। संगठन का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनविश्वास को मजबूत करना है।
इस पहल से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। और जनता के बीच संगठन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
लोक सेवा ही हमारा संकल्प जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 105
Total views : 73436