वाराणसी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) वाराणसी में कर्नल शैलेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जेसीओ एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

योग प्रशिक्षक के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी कार्मिकों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320