चौकाघाट क्षेत्र से गुम हुए दो बच्चों को चेतगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल, सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि सारनाथ थाना क्षेत्र के उमरा निवासी माया पत्नी डबलू के पुत्र अरविंद (8 वर्ष) और गुलशन (6 वर्ष) चौकाघाट के पास से लापता हो गए हैं।
सूचना पर नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के प्रयास से दोनों बच्चों को कुछ ही देर में सकुशल खोज लिया गया। इसके बाद दोनों बच्चों को उनकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 93
Total views : 73424