वाराणसी
चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रविवार तड़के चारपाई पर सो रहे राजन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से पुलिस को दो खोखे भी मिले हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजन की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी मिर्जापुर के नारायणपुर में रहती है, जबकि दूसरी बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रहती है। बताया जा रहा है कि आगामी 20 जून को दूसरी पत्नी के पुत्र की सगाई होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए राजन नारायणपुर से बेनियाबाग आया था।
घटना के समय राजन अपने पुत्र के साथ चारपाई पर सो रहा था। हमलावर ने सोते समय उसे गोली मार दी, जबकि बगल में सो रहे पुत्र को घटना की भनक तक नहीं लगी। सूचना पर चौक पुलिस के साथ एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428