दिनांक 14-06-2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस लाइन में नव निर्मित गेस्ट हाउस, अत्याधुनिक जिम एवं क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया गया।
इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, तकनीक-संचालित तथा जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने, थानों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने थाना दिवस एवं तहसील दिवस को अधिक परिणामोन्मुख बनाने, महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, साइबर अपराधों पर कठोर नियंत्रण तथा नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही ZFD एवं RTC प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
बैठक में मंदिर एवं घाट क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, ‘नो-टच पॉलिसी’ के अनुपालन तथा जल पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने संबंधी निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।











Users Today : 1
Users This Year : 24719
Total Users : 37312
Views Today : 1
Total views : 73439