चन्दौली
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) एवं ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ (MMGRY) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के उद्यमियों को मंडल और राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत चयनित सफल उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ नकद धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
पात्रता और शर्तें
पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत केवल वही इकाइयां आवेदन कर सकती हैं जो विगत 03 वर्षों से स्थापित हों और निरंतर कार्यरत हों। स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर रही हों। जनपद स्तर से शॉर्टलिस्ट किए गए लाभार्थियों को मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय और इसके बाद राज्य स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
इच्छुक उद्यमियों को आगामी 20 जून, 2026 तक अपने उत्पादित माल, बिक्री, रोजगार और इकाई के फोटोग्राफ सहित एक विस्तृत विवरण जिला कार्यालय में जमा करना होगा।
इकाई का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर, योजना का नाम, उद्योग का नाम, उत्पाद का नाम व प्रकार, वित्तपोषण का वर्ष और बैंक द्वारा वितरित धनराशि (लाख रुपये में), विगत तीन वर्षों का वर्षवार विवरण (वित्तीय वर्ष, उत्पादन लाख रुपये में, और सृजित रोजगार की संख्या)।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि समस्त अर्ह खादी ग्रामोद्योग इकाइयां अपनी सूचनाएं निर्धारित तिथि (20 जून) तक गंगा रोड, रामजी कटरा स्थित ‘जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, चन्दौली’ में जमा करा दें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन या सूचना पर विचार नहीं किया जाएगा।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320