फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, 4 वारंटी गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में वांछितों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना गेट के समीप से 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रतन दीक्षित, सुभाष दीक्षित, रमेश दीक्षित और रोशन दीक्षित शामिल हैं, जो बेलवा गाँव के निवासी हैं। इन सभी के विरुद्ध माननीय ए.सी.जे.एम. चतुर्थ न्यायालय द्वारा ई-समन एप के माध्यम से गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया था।

एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की सक्रियता से यह सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।