जौनपुर
जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।
एसएसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों को न्याय दिलाने के साथ-साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459