बिहार के बेगूसराय में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है।
सभी पटना में हुई ट्रेनिंग से लौट रहे थे। घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों की कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित NH-31 पर हुई इस दुर्घटना के बाद यहां पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और ड्राइवर नीरज कुमार की इस दुर्घटना में मौत हुई है।







