चन्दौली चहनियाँ । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का गौरव प्राप्त करने पर चहनियाँ चौराहा स्थित शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में हवन-पूजन का आयोजन किया गया तथा प्रधानमंत्री के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर यशस्वी नेतृत्व के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा गया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्राप्त की है। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भाजपा नेता अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं,
जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। वहीं योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व पर देशवासियों को गर्व है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता,आनन्द सिंह,संकठा राजभर, रामसुंदर चौहान, गोपाल राजभर, मनोज मौर्य,अरुण मिश्रा, जयप्रकाश चौहान, संदीप सिंह, दीपू सिंह, घनश्याम तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, जुलम तिवारी, राधेश्याम मौर्या, रविकांत मौर्या, यशवंत मौर्या, पंकज पांडेय, दिनेश सोनकर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









Users Today : 29
Users This Year : 24757
Total Users : 37350
Views Today : 49
Total views : 73508