सैयदराजा(चंदौली) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष, 4399 दिन, पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर सैयदराजा नगर पंचायत के भीम बाबा मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधिवत भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई, ताकि उनके मार्गदर्शन में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे।वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित यह 12 वर्षों की यात्रा राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी।
इस अवसर पर बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, नगर चेयरमैन आभा जायसवाल,राजेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुशील शर्मा, अंकित जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, बच्चा बाबू अग्रहरी, नरेंद्र चौरसिया,परमेश्वर मोदनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438