वाराणसी।
धर्म और संस्कृति की नगरी काशी अब भारतीय वायुसेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम की भी साक्षी बनने जा रही है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में नमो घाट पर भव्य एयर शो आयोजित होगा, जिसमें राफेल समेत 50 से अधिक लड़ाकू विमान आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे। इस मेगा आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
एयरफोर्स की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के 9 जेट उड़ान भरेंगे, जबकि अन्य विमान आसपास के एयरपोर्ट से टेकऑफ करेंगे। 20 अक्तूबर से सूर्यकिरण टीम वाराणसी पहुंच जाएगी और पांच दिनों तक अभ्यास करेगी।
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता के अनुसार, नमो घाट पर प्रस्तावित यह एयर शो करीब ढाई घंटे का होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। अलग-अलग एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बावजूद सभी विमानों की सटीक टाइमिंग इस शो की सबसे बड़ी खासियत होगी।
इस भव्य एयर शो में राफेल, ट्विन सीटर तेजस, सी-295, रुद्र हेलीकॉप्टर, डकोटा समेत कई आधुनिक और ऐतिहासिक विमान अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। काशीवासियों को पहली बार इतने बड़े स्तर पर भारतीय वायुसेना का रोमांचक प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459